खबरमनोरंजन

मंदाना करीमी की महज छह महीने में टुटी शादी, दबाव में कराया अबॉर्शन,  एक्ट्रेस की जिंदगी नहीं किसी पहेली से कम

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने धर्म की दीवार को लांघकर अपने प्यार को पूरा किया है। इनमें शर्मिला टैगोर, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। वहीं, धर्मेंद्र ने भी हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्म बदल लिया था। लेकिन एक और अभिनेत्री ने भी प्यार के लिए ऐसा ही किया, और अफसोस की बात है कि शादी के बाद भी उन्हें दर्द का सामना करना पड़ा। इस अभिनेत्री का नाम है मंदाना करीमी।
कौन हैं मंदाना करीमी?
मंदाना करीमी ने फिल्मों के साथ-साथ रियालिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वह ‘बिग बॉस’ और कंगना रनौत के रियालिटी शो ‘लॉक अप’ में भी नजर आई थीं। अब मंदाना एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी हैं, पति से तलाक ले चुकी हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू किया है।
पति और ससुराल वालों पर आरोप
मंदाना करीमी ने फिल्मी दुनिया में ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन उन्हें पहचान जरूर मिली है। उन्होंने ‘भाग जॉनी’, ‘मैं और चार्ल्स’, और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है और कुछ रियालिटी शोज का हिस्सा भी रही हैं। मंदाना एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। 2017 में उन्होंने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की, जो सबके लिए एक हैरान करने वाला कदम था। वह हिंदू रीति-रिवाजों से गौरव से शादी करने वाली पहली मुस्लिम अभिनेत्री बनीं। लेकिन शादी के महज छह महीने बाद ही दोनों के बीच तनाव आ गया। मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और दोनों के बीच रिश्ते खत्म हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button