अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
मां चामुंडा के दरबार पहुंचीं महापौर मालती राय

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद मां चामुंडा शक्तिपीठ में नवरात्रि पर पूजा अर्चना का दौर जारी है। घट स्थापना के बाद से काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। भोपाल महापौर मालती राय ने मंगलवार को चामुंडा दरवार में दर्शन किए और गुरुजी पंडित राम सजीवन दुबे का आशीर्वाद लिया। यहां पर कई दशकों से माता रानी का दरबार सज रहा है।