विधायक विष्णु खत्री ने दिव्यांगों को उपकरण बांटकर मनाया जन्मदिन



बैरसिया । रविवार को स्थानीय वाइट हाउस में दिव्यांग एवं लखपति बहनों , लाड़ली वाहनों ओर 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के बीच क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने बगैर केक काटे अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर खत्री ने कहा कि जन्मदिन तो एक बहाना है। हमे तो हमारे दिव्यांगजनों को, हमारी लाडली बहनों को, लखपति बहनों को और हमारे बुजुर्गों को उपहार देना था। जहा 22 दिव्यांगजनों को मोटराइज सायकिल और कृत्रिम अंगों का वितरण किया है। साथ ही 5 रोलेटर, 4 हाथ चलित सायकिल, 8 व्हील चेयर, 9 अन्य उपकरण सहित 50 उपकरणों का वितरण किया। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र एव स्व सहायता समूह की लखपति बहनों को हितलाभ वितरण किये। कार्यक्रम से पहले प्रातः विधायक विष्णुखत्री ने गौ माता को हरा चारा खिलाया ओर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की ततपश्चात भोपाल से बैरसिया तक रास्ते मे जगह-जगह हार, फूल से स्वागत ओर फलों से तोल कर क्षेत्रवासियों ने जन्मोत्सव की बधाइयां दी। जहा भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनो के प्रमुख जन ओर स्थानीय पत्रकार कार्यक्रम के साक्षी रहे। अंत मे विधायक विष्णुखत्री देवबरखेड़ी मंदिर स्थित दूज मेले में पहुंच कर देवनारायण भगवान का आशीर्वाद लिया।ओर रात 8 बजे निजनिवास पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ।



