शैक्षणिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन में 120 से अधिक प्राचार्य होंगे सम्मानित

भोपाल। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा शैक्षणिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम शैक्षणिक क्षेत्र में प्राचार्यों के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भोपाल के 120 से अधिक प्रतिष्ठित प्राचार्यों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 11 जनवरी को प्रातः 12:00 बजे से प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।इस शिखर सम्मेलन में भोपाल के विशिष्ट प्राचार्यों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। यह जानकारी डॉ. रीनू यादव,प्राचार्य, फार्मेसी विभाग प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, भोपाल ने दी।