मुंबई को दूसरा झटका, जी कमालिनी 16 रन बनाकर आउट; नंदिनी शर्मा को मिली सफलता

आज महिला प्रीमियर लीग का पहला डबल हैडर है। दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका नंदिनी शर्मा ने दिया। उन्होंने जी कमालिनी (16) को अपना शिकार बनाया। अब नेट शीवर ब्रंट का साथ देने कप्तान हरमनप्रीत कौर आईं हैं।
छह ओवर का खेल पूरा
छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 43/1 है। जी कमालिनी 16 गेंदों में आठ और नेट शीवर ब्रंट 20 गेंदों में 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई की झटके से शुरुआत
मुंबई की झटके से शुरुआत हुई है। अमेलिया केर को चिनेले हेनरी ने अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। अब जी कमालिनी का साथ देने नेट शीवर ब्रंट आईं हैं।
मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। अमेलिया केर और जी कमालिनी क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर मारिजान कप फेंक रहीं हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिजान कप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
मुंबई इंडियंस: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट शीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि साइका इशाक इस मैच में नहीं खेलेंगी। उनकी जगह त्रिवेणी वशिष्ठ को मौका दिया गया है।




