खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

भारतीय योग संसद में नया अध्याय: देवास से नंद किशोर सोनी , मुंबई से रितु खंडेलवाल , अहमदाबाद से डॉ. हर्षद सोलंकी , गुड़गांव से कल्पना शर्मा , दिल्ली से डॉ. ललित मोहन सहित 29 योग सांसदों की दूसरी सूची जारी

भोपाल । विश्व योग संसद की चयन समिति ने भारतीय योग संसद के गठन को आगे बढ़ाते हुए 9 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 29 प्रतिष्ठित योग सांसदों की दूसरी सूची जारी की है। यह कदम भारतीय योग संसद में नया अध्याय है , राष्ट्रीय योग नीति के निर्माण में , योग को राष्ट्रीय स्तर पर जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

दूसरी सूची में मध्य प्रदेश से सबसे अधिक 10 योग सांसद चुने गए हैं। गुजरात से 6, हरियाणा , महाराष्ट्र और उत्तराखंड से 3-3 तथा झारखंड, तेलंगाना, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से 1-1 योग सांसद शामिल किए गए हैं।

*चयनित 29 योग सांसदों की पूरी सूची*

1. जबलपुर (म.प्र.) – योगाचार्य सरला मिश्रा
2. देवास (म. प्र.) – योगाचार्य नंद किशोर सोनी
3. शहडोल (म. प्र.) – डॉ. श्याम सुंदर पाल
4. भिंड (म. प्र.) – डॉ. रुचि शुक्ला
5. दमोह (म. प्र.) – योगाचार्य सोनल शैव
6. खरगोन (म. प्र.) – योगाचार्य सुरजन यदुवंशी
7. खंडवा (म. प्र.) – योगाचार्य शैलेंद्र शर्मा
8. राजगढ़ (म. प्र.) – योगाचार्य आर.के. तिवारी
9. सतना (म. प्र.) – योगाचार्य मुकेश तिवारी
10. मंदसौर (म. प्र.) – डॉ. कविता चौबे
11. दिल्ली पूर्व (दिल्ली) – डॉ. ललित मोहन डंगवाल
12. मुंबई उत्तर पश्चिम (महाराष्ट्र) – योगाचार्य रितु खंडेलवाल
13. ठाणे (महाराष्ट्र) – योगाचार्य के. सत्य ज्योति
14. औरंगाबाद (महाराष्ट्र) – डॉ. वंदिता उपाध्याय
15. गुड़गांव (हरियाणा) – योग विशेषज्ञ कल्पना शर्मा
16. करनाल (हरियाणा) – योगाचार्य विनय कोहली
17. भिवानी-महेंद्रगढ़ (हरियाणा) – योगाचार्य नरेंद्र सिंह
18. अल्मोड़ा (उत्तराखंड) – योगाचार्य लक्ष्मी नेगी
19. टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) – योगाचार्य राजेंद्र सिंह
20. गढ़वाल (उत्तराखंड) – योगाचार्य अमित नेगी
21. सिंहभूम (झारखंड) – योगाचार्य तरुणा नेवार
22. मल्काजगिरी (तेलंगाना) – योगाचार्य संजय सोलंकी
23. जम्मू (जम्मू-कश्मीर) – डॉ. अभिषेक कुमार उपाध्याय
24. अहमदाबाद पूर्व (गुजरात) – डॉ. हर्षद सोलंकी
25. जामनगर (गुजरात) – योगाचार्य अर्चना सिंह
26. पंचमहल (गुजरात) – योग शिक्षक पल्लवी मेहता
27. खेड़ा (गुजरात) – डॉ. फाल्गुनी शर्मा
28. बनासकांठा (गुजरात) – योगाचार्य अमिराम दाना जी जोशी
29. जूनागढ़ (गुजरात) – डॉ. वंदना मेहता

*भारतीय योग संसद की प्रमुख विशेषताएं*
– देश की सभी 543 लोकसभा सीटों को योग-क्षेत्र घोषित किया गया है।
– प्रत्येक क्षेत्र से एक निःस्वार्थ, योग में स्नातकोत्तर/पीएचडी धारक योग सांसद का चयन होगा।
– कुल 543 योग सांसद मिलकर राष्ट्रीय योग नीति तैयार करेंगे।
– यह संसद पूर्णतः गैर-राजनीतिक एवं गैर-सांप्रदायिक होगी।
– चयन में योग में एमए/एमएससी (योग) अनिवार्य, पीएचडी को प्राथमिकता तथा ख्यातिप्राप्त योगाचार्यों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।

योग सांसदों का चयन 1 दिसंबर 2025 से सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए निरंतर जारी है।

भारतीय योग संसद के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. विनीत तिवारी ने नवचयनित योग सांसदों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं, वरन् पूर्ण विश्वास है कि वे भारतीय योग संसद के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेंगे तथा भारत को विश्व गुरु बनाने और राष्ट्रीय योग नीति के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी शिक्षित योग साधकों, प्रशिक्षकों, संस्थानों एवं योग प्रेमियों से इस राष्ट्रीय संकल्प में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

विश्व योग संसद की कार्यालय सचिव श्रद्धा गुंदेचा ने यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की। यह पहल योग को राष्ट्र की जीवनशैली बनाने और भारत को योग के माध्यम से विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button