एजुकेशनमध्य प्रदेश
निफ्ट भोपाल में स्पेक्ट्रम-2025 वार्षिकोत्सव और एल्यूमनाई मीट का आयोजन 22 फरवरी को
NIFT Bhopal, 21 February 2025। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल में 22 फरवरी 2025 को इंटरकॉलेज निफ्ट फेस्ट, स्पेक्ट्रम 2025 : “आदिविस्ता” आयोजित किया जा रहा है।
22 फरवरी 2025 को कार्यक्रम की शुरुआत एल्यूमनाई मीट 2025 से होगी और शाम को स्पेक्ट्रम फैशन शो आयोजित किया जाएगा जिसमें निफ्ट के विद्यार्थी अपने ही डिजाइन किए गए वेशभूषा को
रैंप पर प्रदर्शित करेंगे। इस फैशन शो का मुख्य आकर्षण “ट्राइबल राउंड” होगा जिसमें 16 भील समुदाय के मॉडल उपस्थित होंगे। पूरे फैशन शो में कुल 61 मॉडल और 144 डिज़ाइनर्स होंगे।निफ्ट स्पेक्ट्रम 2025 में श्री विनोद कुमार आईएएस, अपर मुख्य सचिव सह संचालक, जनजाति अनुसंधान एवं विकास संस्था (टीआरडीआई) भोपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की पुष्टि की है।