खबरमध्य प्रदेश

नौ देवी धार्मिक संगठन ने वितरित किए पतंग और तिल के लड्डू

लगातार 10वें वर्ष मना मकर संक्रांति पतंग महोत्सव

भोपाल। नौ देवी धार्मिक संगठन द्वारा मकर संक्रांति पतंग महोत्सव मनाया गया।  राजधानी के भवानी चौक पर संस्था द्वारा लगातार दसवें वर्ष पतंग, डोर और तिल के लड्डू वितरित किए गए। विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रदेश धर्म प्रचार प्रमुख सुशील सुडेले ,नौ देवी धार्मिक संगठन के अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर मोनू और सचिव अजय प्रजापति ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां पर पतंग डोर और तिल का लड्डू वितरित किया जाता है। समिति के कार्यकर्ता और सदस्यों द्वारा सभ्यता और भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति के कार्यकर्ता समाज को एकजुट करके समरसता का संदेश दे रहे हैं। सुडेले ने कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए अजय प्रजापति और नितेश सिंह ठाकुर तथा अन्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button