खबरमध्य प्रदेश

मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर विद्युत परिवार की कार्यपालन अभियंता नूतन शर्मा ने रचा इतिहास: लगाया शतक


जबलपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की कार्यपालन अभियंता श्रीमति नूतन शर्मा ने असाधारण उपलब्धि हासिल कर प्रदेश और विद्युत कंपनियों का नाम गौरवान्वित किया है। विद्युत ट्रांसमिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न रहने के बावजूद उन्होंने मात्र तीन माह की अवधि में पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल्स में शतक लगाते हुए 102 कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर 282 कर्मा पॉइंट्स अर्जित किये।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई:

एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को श्रीमति नूतन शर्मा की इस अभूतपूर्व सफलता के बारे में बताया तो ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने श्रीमति शर्मा को बधाई देते हुये कहा कि “नूतन शर्मा की मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश के विद्युत परिवार को गौरव की अनुभूति हुई है। उनके प्रयास निश्चित ही अन्य कार्मिकों को प्रेरित करेंगे और संगठनात्मक प्रगति के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।” ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम है, बल्कि प्रदेश के समूचे ऊर्जा विभाग के प्रति समर्पण और सीखने की सतत् इच्छा का भी प्रमाण है।
उल्लेखनीय है कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य शासकीय सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक और तकनीकी दक्षताओं से सशक्त बनाना है। इस पहल से शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता, पारदर्शिता और नये आयाम स्थापित हो रहे हैं।

एम.पी. ट्रांसको में लगातार बढ़ रहा है कर्मयोगी पोर्टल से जुड़ावः-

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत एमपी ट्रांसको के कर्मचारियों का उत्साह भी उल्लेखनीय है। कंपनी के 2788 कार्मिकों में से अब तक 989 कार्मिकों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 825 कार्मिकों ने कम से कम एक कोर्स पूरा कर लिया है। अब तक कुल 3804 कोर्स के लिए पंजीयन हुआ है, जिन पर 2101 सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। यह आँकड़े स्पष्ट करते हैं कि संगठन में निरंतर सीखने और क्षमता निर्माण की संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button