अध्यात्म

15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव, 4 राशियों को होगा लाभ

नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष 15 जून को महेश नवमी है। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त यानी नाम से व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो महेश नवमी के दिन सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 04 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।  आत्मा के कारक सूर्य देव 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 जून को देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर गोचर करेंगे। मिथुन राशि में गोचर करने के दौरान सूर्य देव 21 जून को आर्द्रा और 05 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

वर्तमान वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान सूर्य देव वृषभ राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में सूर्य के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि

मिथुन राशि में गोचर के दौरान सूर्य देव सिंह राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। ज्योतिषियों की मानें तो आय भाव में सूर्य, गुरु और मंगल के रहने पर जातक को करियर और कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सभी बिगड़े काम बन जांएगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसके लिए सूर्य देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरसती है।

कन्या राशि

वर्तमान समय में मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। निवेश करने के लिए पार्टनर मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। निजी कंपनी में प्रमोशन के योग हैं।

तुला राशि

मिथुन संक्रांति के दिन से तुला राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस राशि के भाग्य भाव में सूर्य देव विराजमान होंगे। इससे तुला राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुखों के कारक हैं। शुक्र देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर हमेशा बरसती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button