शनि जयंती पर ग्रहों की शांति के लिए होंगे विशेष अभिषेक
श्री संकट मोचन वीर हनुमान प्राचीन नवग्रह मंदिर नवग्रह शनिधाम नेहरू नगर में शनि जयंती महापर्व को लेकर हुआ भूमि पूजन

प्रतिदिन 8 बजे प्रदान की जाएगी काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी
भोपाल, राजधानी के श्री संकट मोचन वीर हनुमान प्राचीन नवग्रह मंदिर नवग्रह संविधान नेहरू नगर में संजयंती महापर्व को लेकर 121 कुंडी अखंड नवग्रह महा यज्ञ एवं संगीत में श्रीमद् भागवत और राम कथा के लिए भूमि पूजन किया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य पंडित गजेंद्र धर्माधिकारी ने बताया कि यहां पर भगवान त्रिलोकी नाथ शनिदेव की 51 फीट की प्रतिमा स्थापित है। यहां शनि जयंती महोत्सव लगातार 36 वें साल मनाया जा रहा है। मंदिर स्थल पर 19 से 27 मई तक 121 कुंडी अखंड नवग्रह महायज्ञ एवं संगीतमय भागवत और राम कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के संस्थापक पंडित गजेंद्र धर्माधिकारी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का पाठ पंडित महाराज जितेंद्र वैष्णव जी एवं श्री राम कथा पंडित महाराज वैभव भटेले द्वारा की जाएगी। पंडित गजेंद्र धर्माधिकारी ने बताया कि इस समय 12 में से पांच राशियों पर शनि की साढे़साती चल रही है ।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को काम करने के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ देश दुनिया में शांति के लिए किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन काले घोड़े के नाल से बनी अभिमंत्रित अंगूठी प्रदान की जाएगी। यज्ञ को लेकर भूमिपूजन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पार्षद मोनू सक्सेना शामिल हुए।