खबरमध्य प्रदेश

बहन मायावती के जन्मदिन पर लिया पार्टी को जिताने का संकल्प

डॉ. अंबेडकर मैदान भोपाल में जुटे हजारों कार्यकर्ता


भोपाल, आरएनएन। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु. मायावती का 70वां जन्मदिन भोपाल के डॉ.अंबेडकर जयंती मैदान पर मनाया गया। उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस समारोह में रूप में मनाया गया। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया गया। मध्यप्रदेश बसपा प्रभारी मनीष आनंद और जियालाल अहिरवार ने प्रदेश की भारतीय जनता पाटी की सरकार को निरंकुश बताते हुए जमकर आलोचना की। जियालाल अहिरवार ने कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 से ज्यादा लोगों की जाने चली गई और सरकार के जिम्मेदार मंत्री गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को मात्र दो लाख दिया जबकि उन्हें एक करोड़ रुपए दिए जाने चाहिए। बसपा के भोपाल जिला अध्यक्ष पूर्णेंद्र रिंकू अहिरवार ने कहा कि आज डॉ. अंबेडकर जयंती मैदान पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी को जिताने का संकल्प लिया है। हम जिला और प्रदेश में पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए हर पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार कर रहे हैं। रिंकू अहिरवार ने कहा कि हम आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश बसपा प्रभारी मनीष आनंद, जियालाल अहिरवार, डॉ. रावण वर्मा, धीरेन्द्र निराला, बालकृष्ण बाविस्कर, कमलेश दोहरे, मनोज रजक राजेन्द्र सूर्यवंशी, विश्राम सिंह बौद्ध, मुन्नालाल तेजी, पूर्णेंद्र रिंकू अहिरवार, इंजी. शंकरलाल जाटवा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button