मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 60 वें जन्मदिवस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में ने 50 से अधिक जिलों में वृक्षारोपण किया


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के 60 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री प्रताप सिंह यादव और सोशल मीडिया प्रदेश सदस्य श्री विनोद साहू जी और भाजपा कार्यकर्ताओं में ने आज शक्ति धाम मंदिर अयोध्या बायपास भोपाल में वृक्षारोपण किया
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक प्रताप सिंह यादव ने कहा मुख्यमंत्री जी के यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा मप्र को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के संकल्प को लेकर कार्य करने वाले हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओ के जीवन स्तर को उठाने का कार्य कर रही है। आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हे शुभकामनाये देते हुए पौधारोपण किया है और उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया के कार्यकर्ता हर जिले में वृक्षारोपण कर रहे हैं।

