वानिकी सम्मेलन के दूसरे दिन वन विभाग ने किया कई खेलो का आयोजन प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत


भोपाल में दो दिवसीय वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ एस. मीट 2026 के प्रथम दिवस 30 जनवरी को शुभारंभ प्रशासन एकेडमी भोपाल में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सम्मिलित हुये वही कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल व व्ही एन. अम्बाडे, वन बल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान भारतीय वन सेवा के समस्त वनवृत्त एवं वन मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मेलन का शुभारंभ किया एवं भारतीय वनसेवा के समर्पण एवं योगदान का जिक करते हुये मध्यप्रदेश के विशाल भू भाग के वन्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्धन के कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री यादव द्वारा इस बात पर भी बल दिया गया कि वन्यजीवों के संरक्षण मे जल एवं जल संरधनाओं की बडी भूमिका हैं इसलिये वन विभाग को जल संरचनाओं के संरक्षण ओर उनके विकास पर काम करना चाहियें। विगत् दो वर्षों में डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर टाईगर रिजर्व, रातापानी, माधव टाईगर रिजर्व शिवपुरी, रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व नौरादेही, डॉ भीमराव अम्बेडकर अभ्यारण सागर, जहांनगढ अभ्यारण श्योपुर, ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल, विकसित किये गये, मध्य प्रदेश में जंगली भैंसा, एक सिंग वाला भेडा एवं किंग कोबरा को बसाने हेतु भी स्थान को विकसित किया जा रहा है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.एफ.एस. मीट, भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को बेहतर समन्वय, संवाद तथा आत्मीयता को मजबूत करते हुये जन सामान्य हेतु बेहतर भविष्य का निर्माण के मध्यप्रदेश के शासन के संकल्प को कियांवित करता है उद्घाटन के अवसर पर वन विभाग के आई.एफ.एस. थीम गीत का विमोचन किया गया। सम्मेलन में भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी डॉ पी.बी. गंगोपाध्याय को उनके वन संरक्षण क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिये 2026 से सम्मानित किया गया।
उसके उपरांत भारतीय वन प्रबंधन संस्थान मे अधिकारी एवं परिजन हेतु चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य गतिविधियों के साथ संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें भारतीय वनसेवा के अधिकारी एवं उनके परिवार जनो द्वारा बढ चढ़ कर भाग लिया गया।
द्वितीय दिवस वानिकी सम्मेलन का आयोजन मेनिट स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में किया गया जिसमें विभिन्न खेल एरोबिक्स, क्रिकेट, वालीवाल, पतंगबाजी, लेगन रेस, बोरा रेस, फोग रेस, ट्रेजर हंट, बकेट वॉल, म्युजीकल चेयर, गोरलेंड रेस, रसाकसी, का आयोजन किया गया, इन खेल गतिविधि के माध्यम से सहयोग उत्साह ओर टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर श्री एच.एस. मोहन्ता, अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक तथा अध्यक्ष आई.एफ.एस. एसोशियेसन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



