नवरात्रि के विशेष पर्व पर अमृत उत्सव नवदुर्गा महोत्सव कार्यक्रम का हरि वृद्ध आश्रम में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल। हरि वृद्ध आश्रम विदिशा में आज सायंकाल 7:30 बजे आर हेअर एंड मेकअप अकैडमी भोपाल द्वारा आश्रम की महिलाओं को विभिन्न देवी स्वरूप में सुसज्जित किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मल्टीमीडिया प्रभारी डिस्ट्रिक्ट लायंस इंटरनेशनल क्लब लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इन सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना आरती वंदना की क्लब अध्यक्ष सहित पदाधिकारी द्वारा की गई। देवी स्वरूपों ने भी सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, संचालक मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, लायन वेद प्रकाश शर्मा एवं आश्रम अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, लायन डॉक्टर रवि साहू, लायन के सी प्रजापति के साथ ही लायंस आफ विदिशा के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लायन शशि शिलाकारी कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रही। लायन वेद प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।