खबरमध्य प्रदेश

फूलों की रंगोली के साथ मनाई ओणम की खुशियां

फूलों की रंगोली के साथ मनाई ओणम की खुशियां राजधानी की महिलाएं राज्यों की संस्कृति के साथ परमरागत त्योहारों के साथ दे रहीं अनेकता में एकता का संदेश

भोपाल।विभिन्न राज्यों की संस्कृति मे रच बस कर राज्यों के परंपरागत त्यौहार मनाते हुए संस्कृति से प्रेरणा लेकर शहर के एक्टिव महिलाओं के समूह ग्लैमर ग्रुप द्वारा केरल की परंपरागत ओणम त्यौहार के पूर्व त्यौहार की खुशियां हर्षोल्लास के साथ मनाई ग्रुप की प्रमुख एडमिन निशिता सिंह ने बताया ग्रुप की महिलाएं विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपरागत शैली को अपनाते हुए राज्य का प्रमुख त्योहार मनाती है और अपने तरीके से मिलजुल कर खुशियां बनती है ग्रुप की महिलाओं ने टी टी नगर में केरल की परंपरागत वेशभूषा के साथ फूलों की आकर्षक रंगोली सजाई निशिता सिंह ने बताया होस्ट होस्ट अंशु शर्मा द्वारा सभी का स्वागत किया गया महिलाओं ने गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर बालों में फूलों के श्रंगार के साथ विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर सभी के स्वस्थ समृद्ध और मंगल मय जीवन की कामना की जैसा की विदित हे यह त्यौहार भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। ओणम को पारंपरिक तौर पर फूलों की रंगोली के साथ प्रारंभ किया जाता है ओणम को बराबरी समानता समृद्धि और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है इस मौके पर सभी ने केरल के पारंपरिक गीतों के साथ नृत्य भी किया प्रसिद्ध व्यंजन पायसम खीर का आनंद भी लिया ।इस मौके पर ग्रुप की प्रमुख निशिता सिंह ,अनामिका शर्मा ,डाक्टर गरिमा अग्रवाल, तोशीबा ,कोहली खरे, रेनूयादव, वंशिका तलरेजा ,अमिता श्रीवास्तव, प्रतिभा यादव, पलक मालवीय ,मोनिका यादव, पलक आहूजा ,माही नरयानी ,आराधना श्रीवास्तव ,हेमा आदि मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button