खबरमध्य प्रदेशमनोरंजन

एल्बम में खुलेआम धूम्रपान और परोसी अश्लीलता 

डॉ. देव के एल्बम में ट्रैफिक नियमों की भी उड़ाई धज्जियां

भोपाल। देश और प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधों में कमी होती नजर नहीं आ रही। इसके लिए कहीं न कहीं नैतिक पतन जिम्मेदार है। समाजसेवा का ढोंग करने वाली और तथाकथित कथा वाचक सावित्री तिवारी के निर्देशन में एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया गया है। एल्बम में भारतीय संस्कृति के विपरीत युवक -युवतियां प्रेम प्रसंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कथावाचक बनकर लोगों को धार्मिक ज्ञान देने और ब्राह्मण समाज में पदाधिकारी रहीं सावित्री तिवारी ने फूहड़ एल्बम तैयार किया है।

डॉक्टर देव बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए कर रहे धूम्रपान

तंबाकू और धूम्रपान को कैंसर का कारण माना जाता है। तमाम कंपनियां एडवाइजरी जारी करती हैं। सरकार और सामाजिक स्तर पर धूम्रपान और तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पेशे से चिकित्सक होते हुए डॉ. देव खुलेआम धूम्रपान कर रहे हैं। डॉक्टर देव इससे युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं। डॉक्टर देव धूम्रपान को बढ़ावा दे रहे हैं। सबसे ध्यान देने योग्य बात है कि दोपहिया वाहन चलाते हुए एल्बम में दिख रहे डॉक्टर देव ने  हेलमेट नहीं लगाया है और वाहन चलाते धूम्रपान कर रहे हैं।यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। कुछ अलग करने की चाहत में सामाजिक विकृति फैलाना कितना उचित है।

प्रसिद्धि के लिए सावित्री तिवारी के नये नये हथकंडे

सावित्री तिवारी संगीत का संस्थान चलाती हैं। हाल के ही वर्षों में वह स्वघोषित कथा वाचक बन गईं। सबसे रोचक बात है कि उन्हें कथा वाचक के रूप में पेश करने के लिए डॉक्टर देव ने ही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया था और वो कथा वाचक बन गईं। हालांकि कथावाचक के लिए कोई डिग्री जरूरी नहीं है लेकिन प्रसिद्धि के लिए ऐसा करना धर्म का बड़ा मजाक है। इसके अलावा सावित्री तिवारी ब्राह्मण समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष रहीं हैं। अब एल्बम के रूप में नया शिगूफा छोड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button