खेल
फरहान के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से जीता PAK, अमेरिका को हराया; ग्रुप ए में शीर्ष पर
पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं।


साहिबजादा फरहान की बल्लेबाजी के बाद उस्मान तारिक की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में अमेरिका को 32 रनों से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। अमेरिका के लिए शुभम रंजन ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।



