

घटना पाकिस्तान के रावलपिंडी के छावनी शहर की है. एआरवाई न्यूज के अनुसार 21 जनवरी को एक 11 साल का बच्चा गायब हो गया. जब बच्चा 10 दिनों बाद भी घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने तक्षशिला पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई. पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में जिस पर आरोप लगाया, वह चौकानें वाला था.
बेटे के अपहरण पर पिता ने जिन्न के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
पिता ने पुलिस स्टेशन में बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. जिसमें जिन्न पर आरोप लगाया. पिता ने दावा किया कि जिन्नों ने उसके बेटे का भागने पर मजबूर किया. पिता ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी कई बार जिन्नों ने उसके बेटे का अपहरण किया. पिता ने बताया इससे पहले बेटा खुद कुछ दिनों बाद घर लौट आता था. लेकिन इस बार 10 दिन बीत जाने पर भी घर नहीं लौटा.
जिन्नों पर अपहरण का मामला कोर्ट तक पहुंचा
जिन्नों के खिलाफ एफआईआर का मामला पहली बार नहीं आया है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल सितंबर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. लाहौर में एक मां ने जिन्नों पर अपनी शादीशुदा लड़की के अपहरण का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था. जिसमें कोर्ट के आदेश पर 6 सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी.



