मैं स्मृति की शादी के जश्न (23 नवंबर, 2025) में शामिल था। जब पलाश एक दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने उसे पीटा। पलाश का पूरा का पूरा परिवार चोर है। मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे बात लिए उल्टी पड़ गई।’यह दावा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने किया है। विज्ञान ने हाल ही में पलाश मुछाल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। इस मामले को लेकर एक शिकायत पुलिस में दर्ज भी कराई थी।
विज्ञान माने ने किया पलाश मुछाल का पर्दाफाश
एक इंटरव्यू में क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुछाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्मृति मंधाना से शादी वाले दिन पलाश एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पर पकड़ा गया। म्यूजिक कंपोजर पलाश ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना को शादी वाले दिन चीट (धोखा) किया।