मनोरंजन
12 साल बाद फिर से थिएटर में अभिनय करेंगे पंकज त्रिपाठी
एक्टर पंकज त्रिपाठी 12 साल बाद एक बार फिर थिएटर में कदम रखने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दी। जानिए वे किस प्ले में एक्ट करने वाले हैं।


12 साल के लंबे अंतराल के बाद पंकज त्रिपाठी एक बार फिर थिएटर एक्टिंग में कदम रखने वाले हैं। वे म्यूजिकल कॉमेडी प्ले ‘लाइलाज’ में एक्ट करते नजर आएंगे। प्ले का निर्माण त्रिपाठी के होम बैनर रूपकथा रंगमंच के तहत किया गया है। इसे मृदुला त्रिपाठी ने प्रोड्यूस किया है, जो पंकज त्रिपाठी की पत्नी हैं। पंकज त्रिपाठी शो के को-प्रोड्यूसर हैं।



