दुष्यंत कुमार संग्रहालय में देशप्रेम के गीतों का रस बरसा हो जन्म अगर तो भारत वतन मिले

श्री के, एन, प्रधान स्मृति कार्यक्रम समिति एवं बाल साहित्य शोध केंद्र के द्वारा 18 स्कूली छात्रों ने देश प्रेम के गीतों की प्रतियोगिता में संग्रहालय में समा बांध दिया। वरेण्य कवि रामनरेश पन्त, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, राम अवतार त्यागी, और अन्य कवियों की रचनाओं से रससिद्ध किया। बच्चों ने मातृभूमि तेरी जय हो तथा विजय हो ,मन समर्पित तन समर्पित, सतरंगी पवन देश हमारा, जय हिंद शुद्ध प्रबुद्ध , जय जन भारत अभिमत भारत, जैसी अनेक कविताओं का समूह गान वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मिला पुरस्कार -प्रथम- जवाहरलाल नेहरू विद्यालय भेल द्वितीय रही टीम, मीठी गोविंदराम ,तृतीय रही रेड रोज विद्यालय, लंबाखेड़ा, दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए वह प्राप्त किया शासकीय सी,एम, राइस स्कूल कमला नेहरू एवं मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी टी नगर की टीम ने उन्हें शील्ड, प्रमाण पत्र ,नगद राशि प्रदान की गई कार्यक्रम में बतौर अतिथि एस पी लोकायुक्त मनु व्यास श्री राजेश गुप्ता जी ,श्री सुरेंद्र विहारी गोस्वामी जी, श्री राम विश्वास कुशवाहा जी रहे ,उन्होंने विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया निर्णायक रहे डॉक्टर अमिता खरे श्री पंकज जोशी ,चेतना जोशी एवं गुरमीत सिंह छावड़ा जी ,अतिथि राजेश गुप्ता जी ने कहा कि देश के भविष्य के लिए बच्चे समय प्रबंधन करें एसपी लोकायुक्त मनु व्यास जी ने देश प्रेम की भावना से भारत विश्व गुरु बनेगा तथा श्री सुरेंद्र विहारी गोस्वामी जी – सृजनशीलता अति आवश्यक है।
श्री कुशवाहा जी ने इस प्रकार के कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा वरिष्ठ कवियों की रचनाओं का पाठ करने पर बच्चों की बहुत सराहना की कार्यक्रम का सुचारू संचालन श्रीमती सुधा दुबे एवं द्वितीय राउंड में सहयोग किया अनुभूति शर्मा ने इस आयोजन में बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र के श्री महेश सक्सेना जी अंकिता प्रधान डॉक्टर करिश्मा प्रधान श्री विनोद प्रधान प्रमोद प्रधान और शालाओं के प्राचार्य तथा वरिष्ठ साहित्यकार अशोक निर्मल जी, करुणा राजूरकर जी, भी पूरे समय सभागार में उपस्थिति रही।