खबरबिज़नेस

पीएनबी ने वीजा इनफाइनाइट प्लेटफार्म पर लॉंच किया LUXURA मेटल क्रेडिट कार्ड

एक सुपर-प्रीमियम मेटल कार्ड जो यात्रा, डाइनिंग, लाइफस्टाइल और दैनिक खर्चों पर वैश्विक विशेषाधिकार प्रदान करता है ~

पीएनबी) ने अपने प्रीमियम कार्ड पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए वीज़ा इनफाइनाइट प्लेटफॉर्म पर पीएनबी मेटल क्रेडिट कार्ड – ‘LUXURA’ – लॉन्च करने की घोषणा की | इस कार्ड का अनावरण नई दिल्ली के द्वारका स्थित पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय में श्री अशोक चंद्र (एमडी एवं सीईओ, पीएनबी), श्री आनंद विजय झा (वाइस प्रेसिडेंट, वीजा – इंडिया और साउथ एशिया), पीएनबी के कार्यपालक निदेशकों और शीर्ष प्रबंधन की उपस्थिति में हुआ।

बदलती जीवनशैली की आकांक्षाओं वाले ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया वीज़ा इनफाइनाइट पर LUXURA मेटल क्रेडिट कार्ड उच्च क्रेडिट सीमा, त्वरित रिवॉर्ड्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा विशेषाधिकार और विशिष्ट जीवनशैली लाभ प्रदान करता है। इस संस्करण के साथ, LUXURA अब रुपे और वीज़ा दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जो इसकी वैश्विक स्वीकार्यता का विस्तार करता है और ग्राहकों के लिए जीवनशैली-आधारित इसके लाभों को और बेहतर बनाता है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “जैसे-जैसे ग्राहकों की अपेक्षाएं विकसित होती जा रही हैं, वैसे-वैसे ऐसे वित्तीय समाधानों की मांग बढ़ रही है जो वैश्विक स्वीकार्यता, प्रीमियम अनुभव और दैनिक सुविधा का सहज मिश्रण हैं। LUXURA मेटल क्रेडिट कार्ड को इन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है, जो विशिष्टता, लचीलेपन और लाइफस्टाइल संबंधी विशेषाधिकारों का एक परिष्कृत मिश्रण प्रदान करता है। वीज़ा इनफाइनाइट प्लेटफॉर्म पर इस क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के साथ, पीएनबी अपने प्रीमियम बैंकिंग प्रस्ताव को मजबूत कर रहा है और भारत एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज के ग्राहकों की बदलती जीवनशैली की जरूरतों के अनुरूप विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।”

कार्डधारक एक मजबूत रिवॉर्ड प्रोग्राम का आनंद ले सकते हैं, जिसकी शुरुआत ₹20,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स (जो ₹5,000 के बराबर है) के स्वागत लाभ के साथ होती है, जो पहले 90 दिनों के भीतर ₹50,000 खर्च करने पर मिलते हैं। यह क्रेडिट कार्ड प्रत्येक ₹100 के खर्च पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स के साथ-साथ यात्रा और डाइनिंग पर 3 गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स और ₹5 लाख के वार्षिक खर्च पर 10,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स भी प्रदान करता है। अतिरिक्त प्रीमियम सुविधाओं में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर शून्य फॉरेक्स मार्क-अप और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज तक असीमित कांप्लीमेंट्री एक्सेस शामिल है।

वीज़ा इनफाइनाइट प्लैटफ़ार्म पर LUXURA मेटल क्रेडिट कार्ड ‘वीज़ा लग्जरी होटल कलेक्शन’ के कई लाभों के द्वार खोलता है, जिसमें दो लोगों के लिए दैनिक नाश्ता, भोजन और बेवरेज क्रेडिट, मुफ्त वाई-फाई, वीआईपी गेस्ट स्टेटस, रूम अपग्रेड और उपलब्धता के आधार पर देर से चेक-आउट की सुविधा शामिल है। डाइनिंग विशेषाधिकारों के तहत ‘वीज़ा डाइन एंड सेव’ कार्यक्रम के माध्यम से भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के चुनिंदा रेस्तरां में 20% तक की बचत की जा सकती है।

यात्रा लाभों के तहत ईक्सिगो, अगोडा, एक्सपीडिया और ट्रिप.कॉम जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों एवं होटल बुकिंग पर आकर्षक छूट शामिल है, साथ ही आईएचजी होटल्स, आईटीसी होटल्स और एलीवास विला जैसे प्रमुख हॉस्पिटालिटी ब्रांडों पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक जीवनशैली और मनोरंजन से जुड़े अन्य लाभ भी उठा सकते हैं, जैसे बुकमायशो पर बॉय वन गेट वन, डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से कार्यक्रमों, डाइनिंग और शॉपिंग पर विशेष छूट, बिगबास्केट के जरिए किराना सामान की खरीद पर बचत और प्रति बिलिंग चक्र ₹350 तक की फ्यूल सरचार्ज माफी।

इसके अतिरिक्त, यह कार्ड 24×7 ‘वीज़ा कंसीयज सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है, जो प्रमुख वैश्विक गंतव्यों में यात्रा योजना, डाइनिंग रिजर्वेशन, स्वास्थ्य सेवा सहायता, मनोरंजन बुकिंग, उपहार भेजने, खरीदारी और जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों के लिए व्यक्तिगत सहायता सुनिश्चित करता है।

इस मेटल कार्ड का जॉइनिंग शुल्क ₹4,999 प्लस जीएसटी और वार्षिक शुल्क ₹1,999 प्लस जीएसटी है।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें www.pnb.bank.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button