
Υ
दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अन्तर्गत करुणा बुध्द विहार में सक्रिय रुप से धम्म कार्य मे कार्यरत प्रबुद्ध महिला मंडल के पदाधिकारियो ने यह तय किया कि महिला मंडल की सभी सदस्यो व्दारा प्रति माह एक निश्चित राशी एकत्रित कर किसी निर्धन और असहाय उपासिका को उसकी आवश्यकता के अनुरुप सहायता प्रदान की जाय। यह सभी को ग्यात है कि बुध्द विहार में बुध्द वंदना के दौरान सभी उपासक एवं उपासिकाओ को सफेद वस्त्र मे ही होना चाहिए, विशेष कर वर्षावास के दौरान तो यह अनिवार्य होता है, क्योंकि सफेद वस्त्र यह शांती और सदभाव का प्रतिक है, जिससे इसे बुध्द धम्म में बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। किन्तु कुछ अत्यंत गरिब और असहाय उपासिकाये है, जो वर्षावास में अष्टशील का पालन करने का निर्णय लेकर नियमित रुप से बुध्द विहार में वंदना करने तथा पूज्य भन्ते जी की धम्म देशना ग्रहण करने आते है, उनके पास सफेद वस्त्र नही होने से मजबूरन वह रंगीन वस्त्र पहनकर आते है, ऐसे ही निर्धन उपासिकाओ को प्रबुद्ध महिला मंडल ने सफेद साडी भेट कर उन्हे पूरी आस्था के और संयम के साथ धम्म देशना को श्रवण करने हेतु प्रेरित किया है।
प्रबुद्ध महिला मंडल की अध्यक्ष आयु पूर्णिमा धाबर्डे, महासचिव आयु कविता गेडाम, कोषाध्यक्ष आयु अंजलि चवरे, सचिव आयु कल्पना माणिक, आयु गौतमी गोलाईत, आयु योजना मेश्राम, आयु सीमा वंजारी आयु निशा मेश्राम की उपस्थिति मे सफेद साडी भेट की गई।