अध्यात्ममध्य प्रदेश

बड़वाले महादेव में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल| लगभग 200 वर्ष पूर्व बड़ की जटा से प्रकट हुए स्वयंभू बटेश्वर महादेव के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है मुख्य आयोजन 15फरवरी महाशिवरात्रि पर होगा|
श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि इस वर्ष भी 21 दिवसिय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 9 फरवरी सोमवार को गणेश पूजन के साथ प्रारंभ होगा 10 फरवरी मंगलवार को ओम नमः शिवाय भजन मंडल द्वारा कीर्तन 11 फरवरी को बाबा बटेश्वर एवं मां भवानी को हल्दी मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी 12 फरवरी को अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ 13 फरवरी को अखंड रामायण पाठ का विश्राम14 फरवरी को बाबा बटेश्वर का प्रदोष श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती तथा 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 10बजे भव्य शिव बारात के नगर भ्रमण के पश्चात रात्रि 11 बजे सोमवारा स्थित भवानी मंदिर पर वरमाला का कार्यक्रम होगा अर्ध रात्रि में पाणी ग्रहण संस्कार व चार प्रहर अभिषेक किया जाएगा|
संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया 21 फरवरी को महिलाओं के द्वारा बधाई बुलउआ का कार्यक्रम 22 फरवरी को छप्पन भोग दर्शन, श्रृंगार एवं महा प्रसादी वितरित की जाएगी 1 मार्च शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर माता पार्वती की विदाई तथा रात्रि 10 बजे शिव प्रदोष होली उत्सव श्रृंगार एवं दर्शन होंगे|
चांदी के नंदी पर दूल्हा स्वरूप में होगी बाबा की रजत प्रतिमा
मंदिर समिति के प्रमोद नेमा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य बारात में ढाई कुंटल वजनी चांदी से बने नंदी पर बाबा बटेश्वर की दूल्हा स्वरूप रजत प्रतिमा विराजित कर चांदी से ही बने हाथों से खींचने वाले रथ पर नगर भ्रमण कराया जाएगा| विवाह की समस्त पौराणिक रस्मो के साथ शिव बारात में शिव महिमा ,पर्यावरण संरक्षण, भगवान राम, कृष्ण ,इंद्र ,कुबेर आदि के आकर्षक रथ शामिल होंगे|
51 महिलाओं की टोली होगी मंजीरा पार्टी में शामिल
समिति की अंजली सोनी एवं शिवानी शुक्ला ने बताया कि बारात का विशेष आकर्षण 51युवतियों के द्वारा एक खास ड्रेस कोड में डमरु व मंजीरो के साथ ओम नमः शिवाय का उद्घोष करते हुए चलने वाला दल होगा |जिन्होंने मंदिर परिसर में अभ्यास प्रारंभ कर दिया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button