सार्वजनिक गोवर्धन पूजा 22 को, तैयारी जारी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी

भोपाल। तेजस जनकल्याण समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी सार्वजनिक गोवर्धन पूजा एवं परिक्रमा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन 22 अक्टूबर को किया जायेगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरणों मे हैं।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता और सचिव वरूण गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्यक्रम छोला दशहरा मैदान में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इसका शुभारंभ 5 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति पदाधिकारियो से गोवर्धनजी की पूजा अर्चना कर होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओ द्वारा गिरिराजजी की परिक्रमा की जायेगी, जो कार्यक्रम के समापन तक जारी रहेगी। इस बीच हरिओम शर्मा के मार्गदर्शन में मां भगवती आराधना मंच के नेतृत्व में मेकलसुता समूह जबलपुर के अलावा, मथुरा, व्रन्दावन, ग्वालियर, इंदौर और भोपाल के कलाकार धर्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति देंगे। इस बीच वरिष्ठ समाजसेवी और समिति के संस्थापक संरक्षक रामनारायण कुदरिया की स्मृति में स्थापित तेजस सम्मान से विभिन्न विधाओं की 5 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेग।
गोवर्धनजी की झांकी होगी आकर्षण
पदाधिकारियो ने बताया कि इस वर्ष गिरिराजधरन गोवर्धन की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस झांकी का निर्माण राजधानी के प्रख्यात मूर्तिकार राजू कुशवाह के नेतृत्व में कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। यह कलाकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे है।