खबरमध्य प्रदेश

विदेश में राहुल और प्रदेश में विवेक तन्खा परोस रहे झूठ


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विवेक तन्खा पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में और विवेक तन्खा प्रदेश में झूठ बोल रहे हैं। शर्मा ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाना सरकार की मंशा, लेकिन कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। राहुल गांधी विदेश में झूठ बोल रहे, विवेक तन्खा प्रदेश में झूठ बोल रहे हैं। दुग्ध संघ को प्रदेश में किसी दूसरे को नहीं दिया जा रहा, कांग्रेस प्रदेश को बदनाम कर रही।नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड किसी राज्य का नहीं, केंद्र का संस्थान है।नेशनल डेयरी डेवलपमेंट डेयरी सेक्टर में डेवलपमेंट के लिए काम कर रहा।कांग्रेस दूध के प्राइवेट प्लेयर्स के साथ खड़ा दिखाई देकर विरोध करने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button