देश

राहुल गांधी की पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कर्नाटक सीएम भी रहे मौजूद

कर्नाटक के बंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी उपस्थित रहे। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए, जिसका परिणाम चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी किया। इस लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने पूरा जोर लगाया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने विपक्षी दलों को जोड़कर इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सिर्फ 99 सीट मिल सकीं। वहीं इंडी गठबंधन 230 सीट जीतने में कामयाब रही। इस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी की सीटों की संख्या भी बढ़ी है, जो कि पिछले 2019 के चुनाव में 52 थीं, अब बढ़कर 99 हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है, जो कि उनके 2019 की 303 सीटों से काफी कम है।वहीं कांग्रेस ने अपने जीत का ग्राफ सुधारा है। कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के पास 292 सीट हैं, जबकि इंडी गठबंधन ने 230 सीट जीता है। नेता एचके पाटिल ने राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि हम सब पार्टी की ताकत हैं। इस लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। जिसमें वोट प्रतिशत 45.43 रहा। वहीं भाजपा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन वोट का प्रतिशत 46.06 रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button