राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन अपने दिए गए वचनों पर नहीं उतरा खरा
भारतीय मजदूर संघ ने आंदोलन का किया आगाज।
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी/श्रमिक संघ के अध्यक्ष हेमराज बागवान ने विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं विश्वविद्यालय में हुई आर्थिक अनियमितता में लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने केलिए कर्मचारी/श्रमिक संघ ने 6 सूत्रीय मांग पत्र दिनांक 10/02/2025 को विश्वविद्यालय प्रशासन को सोंपा था जिस पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मोहन सेन ने कर्मचारी श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों को चर्चा पर आमंत्रित कर संघ की मांगों को 21/08/2025 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया था जो अभी तक पुरा नही हुआ है।
कर्मचारी श्रमिक संघ के महामंत्री श्री सुधीर कुमार शर्मा ने बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है एक तरफ वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है तो दूसरी ओर जो विभाग बंद हो गये है उन विभागों के कर्मचारियों को नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पर रखकर उनको विश्वविद्यालय की सेवा में संविलियन कर रहा है, और शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को नियम विरुद्ध विश्वविद्यालय के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर पदों को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है।
विश्वविद्यालय के पास पर्याप्त मात्रा में रिक्त पद आवंटित है किन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्यवाही पर टाल मटोल करता रहा है। कर्मचारी /श्रमिक संघ की आमसभा 8 अक्टूबर को सम्पन्न हुई जिसमें सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कर्मचारियों के काम नहीं करने के आरोप विश्वविद्यालय प्रशासन पर उठाए, आमसभा आयोजित कर सर्व सम्मति से निर्णय पारित कर 13 अक्टूबर से मांगें पूरी नहीं होने तक क्रमबद्ध आंदोलन का ज्ञापन विश्वविद्यालय को सोंपा गया है।
(सुधीर कुमार शर्मा) महामंत्री राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी/ श्रमिक संघ भोपाल