खबरमध्य प्रदेश
राम विश्वास कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

भोपाल।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक 11 अगस्त 2024 को सनसिटी गार्डन भोपाल में संपन्न हुई बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार महतो रांची द्वारा राम विश्वास कुशवाहा भोपाल को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया। राम विश्वास कुशवाहा को समाज का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किए जाने पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, विक्रम सिंह कुशवाहा और बलवान सिंह कुशवाहा ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।