खबरमध्य प्रदेश

रमाई के त्याग का डा. बाबासाहब आंबेडकर के जीवन में अमृल योगदान – रामु गजभिये

दिनांक : 07/02/26 : डा. बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में बाबासाहेब की पत्नी रमाई आंबेडकर जी की 129 वी जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष रामु गजभिये एवं महासचिव श्री वामन जंजाले की ओर आयोजित कार्यक्रम को डा मोहनलाल पाटील, बी टी गजभीये, उदयभान चवरे, गौतम पाटील, विजय कुमार, दलित बन्सोड, बाबुराव ढोने, जयंत जाधव, भास्कर सालवे, अस्मिता गायकवाड़, लक्ष्मी वासनिक, वर्षा दामले, सुशिला कठाने, अंजली चवरे ने संबोधित किया। गायक दिपक दिवाना ,गायक सिध्दार्थ जाधव , वर्षा दामले ने रमाई आंबेडकर जी के जीवनी पर गीतों की प्रस्तुति दी। आभार प्रदर्शन दिलिप बागडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सर्वश्री नरेंद्र गडपायले, किशोर वंजारी, विनोद बागुल, अशोक वंजारी, शंकर बागुल, जितेन रंगारी, दिपक गवई, राहुल मेश्राम, उमेश निकम, मधु बावस्कर, मंगल अहिरे , विधान सालवे का योगदान रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री रामु गजभिये ने अपने उद्बोधन में कहा की डा बाबासहाब आंबेडकर जी का महान समाज सुधारक बनाने में उनकी पत्नी रमाई आंबेडकर जी का अमुल योगदान रहा है। उनका आदर्श लेकर हमे कार्य करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button