रामस्वरूप निमोरे अध्यक्ष और डॉ. राजेश रंगीले देशम के उपाध्यक्ष नियुक्त

डॉ अम्बेडकर समग्र समाज कल्याण महासंघ, (देशम) संगठन कि नवीन मुख्य प्रबंध कार्यकारणी , भोपाल के गठन हेतु *नियंत्रण समिति* के द्वारा08.06.2025*को *दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय* महिला पॉलिटेक्निक के पास ई 115 शिवाजी नगर* भोपाल में प्रातः 11:00 बजे *आमसभा* का आयोजन किया गया, जिसमें देशम संगठन के सदस्यगण , नियंत्रण कमेटी के सदस्य, एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देशम संगठन के बायलाज अनुसार नियंत्रण समिति के सदस्यों के गहन विचार विमर्श पश्चात संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद गनोते जी के द्वारा *अध्यक्ष* पद हेतु रामस्वरूप निमोरे का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया. तत्पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष महोदय एवं सभा में उपस्थित सदस्यों के द्वारा नवीन मुख्य प्रबंध कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारीयों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया. चयनित प्रबंध कार्यकारणी के पदाधिकारियों के निम्नलिखित पदों पर , नियंत्रण समिति देशम भोपाल द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई. नव नियुक्त अध्यक्ष रामस्वरूप निमोरे ने नियुक्ति के लिए संगठन के लोगों का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं उसका निर्वहन करूंगा तथा समाज के हित कार्य करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।
मुख्य कार्यकारिणी
1. *अध्यक्ष*
रामस्वरूप निमोरे
2. *उपाध्यक्ष पु.*
डॉ राजेश रंगीले
3. *उपाध्यक्ष म.*
अनीता नंदमेहर
4. *महासचिव*
सेमंत राज बोरीले
5. *कोषाध्यक्ष*
नर्मदा प्रसाद जकनोरे
6. *संयुक्त सचिव*
राखी राठौर
7. *सचिव रोजगार एवं*
*प्रशिक्षण*
सुमंत निवारे
8. *सचिव शिक्षा एवं स्वस्थ*
आशा मंडराई
9 *सचिव महिला बाल विकास*
किरण मंडलोई
10. *सचिव बजट एवं लेखा*
ओम प्रकाश मंडराई
11. *सचिव खेलकूद एवं*
*संस्कृति*
सुनील कुमार जाटव
12.*सचिव तकनीकी एवं सुचना
प्रसारण
रमेश कुमार मंडराई
उपरोक्त पदों के साथ ही देशम् संगठन के *प्रवक्ता* के पद पर श्रीमती आशा अहिरवार एवं *विधि प्रमुख* के पद पर *श्री आर एस अहिरवार जी* को सर्वसम्मति से नियुक्ति दी गई.
नियंत्रण समिति के अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष एवं उपस्थित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं आमसभा में उपस्थित संगठन के सदस्यों के द्वारा नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।