मध्य प्रदेश

हिंदी सेवी सम्मान समारोह के लिए अनुशंसाएं आमंत्रित

भोपाल। मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा दिये जाने वाले हिंदी सेवी सम्मान समारोह के लिए समिति द्वारा अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। यह सम्मान हिंदी मास के समापन अवसर पर दिये जाएंगें।ैसमिति के मंत्री संचालक कैलाशचंद्र पंत ने बताया कि समिति द्वारा स्व. प्रकाशकुमारी हरकावत नारी लेखन सम्मान 5000/- का (हिन्दीभाषी महिला साहित्यकार को हिन्दी कृति पर), हुक्मदेवी प्रकाशचन्द्र कपूर कृति पुरस्कार 5000/-का (किसी अहिन्दीभाषी लेखक/लेखिका द्वारा हिन्दी में लिखित एवं प्रकाशित कविता/कथा के अतिरिक्त किसी भी अन्य गद्य विधा पर), साथ ही 5000 रूपये का स्व. हजारीलाल जैन वाड्.मय पुरस्कार हिन्दी में साहित्येतर विषय की मौलिक पुस्तक अथवा अनुवाद पर एवं अंबिकाप्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार 5000 रूपये का (निबंध/आलोचना/समीक्षा के लिये), सतीश बालकृष्ण ओबेराय महिला पुरस्कार (महिला लेखन के लिये) 5000/- का, स्व. रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव नवीन पुरस्कार (नवोदित साहित्यकार पुरस्कार) 11000/- का दिया जाता है। । इन पुरस्कारों के लिये म.प्र. के लेखकों एवं अनुवादकों से एक जनवरी 2020 के बाद प्रकाशित उनकी पुस्तकें दो प्रतियों में मंत्री संचालक, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन, भोपाल 462002 के पते पर 10 सिंतबर 2024 के पूर्व आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपनी अनुशंसा, जीवन-वृत्त, पुस्तकें और छाया चित्र 1 सितम्बर 2024 के पूर्व मंत्री संचालक, म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल 462002 के पते पर भेज सकते हैं। निर्णय की सूचना 20 सिंतबर तक प्रतिभागियों को भेज दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button