खबरमध्य प्रदेश

रिद्धि कैटरर्स भोपाल के फूड्स से महक उठा लोकरंग

सुनीता सान्से से पेश कर रही हैं विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजन

भोपाल, राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित लोकरंग में रिद्धि कैटर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन पेश किया जा रहे हैं। रिद्धि कैटर्स की संचालक सुनीता सांन्से ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करती हैं शादी, पार्टी और बर्थडे में भी वह अपने फूड आइटम्स उपलब्ध कराती हैं। लोकरंग में वह अपने स्टाल के माध्यम से राजधानी के लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन पेश कर रही हैं जिसमें पाव भाजी, दही बड़ा, चाट, इडली डोसा , चाऊमीन, दही पापड़ी और  कोल्ड काफी इत्यादि लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहे हैं। सुनीता सान्से ने कहा कि हमारे पास नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन सभी प्रकार के फूड्स उपलब्ध हैं और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं 10 वर्षों से फूड्स और कैटरिंग का कार्य कर रही हूं तथा करीब 200 लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैं। सुनीता ने कहा कि इस क्षेत्र में शौक के चलते मैंने जीरो से यह कार्य शुरू किया और आज या बड़ा व्यवसाय का रूप ले चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button