रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड A से बाहर, BCCI ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की


पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में ग्रुप बी में शामिल किया गया है. जबकि टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को केंद्रीय अनुबंध के ए ग्रेड में रखा गया है. जबकि महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को महिला केंद्रीय अनुबंध में ए ग्रेड मिला है.
टीम इंडिया सालाना कॉन्ट्रैक्ट (सीनियर पुरूष ):
ग्रेड ए : शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा.
ग्रेड बी : वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर.
ग्रेड सी : अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती, नीतिश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साइ सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रूतुराज गायकवाड़.
सालाना कॉन्ट्रैक्ट (सीनियर महिला)
ग्रेड ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स और दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी : रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा
ग्रेड सी : राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरूंधति रेड्डी, श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी.
बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड किया खत्म
बीसीसीआई ने अपने सलाना कॉन्ट्रैक्ट में सात करोड़ की रिटनेरशिप वाली ए प्लस ग्रेड को खत्म कर दी है.
बीसीसीआई ने रिटेनरशिप फीस की फिलहाल घोषणा नहीं की है
बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है. इससे पहले ए श्रेणी में पांच करोड़ रुपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रुपये दिये जाते थे. महिला क्रिकेट में अब तक रिटेनरशिप फीस 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपये थी.
क्यों ग्रेड ए से बाहर हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा
कोहली और रोहित टेस्ट और टी20 से विदा लेने के बाद एक ही प्रारूप में खेलते हैं और इसलिये शीर्ष श्रेणी में नहीं रह सकते.



