अध्यात्ममध्य प्रदेश
शीतलता हेतु बील के रस से हुआ बटेश्वर का रुद्राभिषेक

भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा शुक्र प्रदोष के अवसर पर भगवान बटेश्वर का बील के रस से अभिषेक कर महा आरती की गई एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हेतु वसुधारा से जल अर्पित हुआ| समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया शिव के गले में हलाहल विष का वास होने के कारण भगवान को भीषण गर्मी में शीतलता प्रदान करने हेतु ठंडे जल की मटकी से वसुधारा अर्पित की गई वही शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हेतु बील का रस, गन्ने का रस चारों मगज से बनी विजया एवं ठंडे दूध से महा रुद्राभिषेक कर सायंकाल मोगरा, पोदीना गुलाब एवं अन्य फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर रात्रि 10 बजे महा आरती की हुई| वहीं मठा, लस्सी, आम का रस, केरी का पना जैसे शीतल पेय पदार्थों का भोग अर्पित किया गया|