खबरमध्य प्रदेश

साहू समाज भीम नगर ने मनाई मां कर्मा की जयंती


भोपाल। राजधानी में 25 मार्च को मां कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भीम नगर साहू समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां कर्मा की पूजा अर्चना की गई साथ ही प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। भोपाल दक्षिण पश्चिम के भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने परीक्षाओं में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान लड़के और लड़कियों को सम्मानित किया। विधायक सबनानी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। सबनानी ने आगे कहा कि बच्चियों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए राजनीति में भी 35% आरक्षण सुनिश्चित किया है। समाज के लोगों का कर्तव्य है कि बच्चों के साथ बच्चियों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करें। साहू समाज के अध्यक्ष शिवचरण साहू ने कहा कि आज मां कर्मा की जयंती पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा खिचड़ी  और भोजन  प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी, वार्ड के पार्षद और एम आई सी सदस्य आर के सिंह बघेल और विष्णु साहू सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button