खबरमध्य प्रदेश
छोला दशहरा मैदान पर सखी महिला मेला आयोजित

भोपाल। राजधानी स्थित छोला दशहरा मैदान में प्रतिवर्ष दशहरे के बाद महिला मेला का आयोजन किया जाता है। इस साल मेले का आयोजन किया गया और महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पादों और अन्य वस्तुओं की बिक्री हुई। सविता सखी मेला की संयोजक गायत्री चौरसिया और प्रभारी हेमलता कुशवाह ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस मेले की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ महिलाएं ही खरीद और बिक्री कर सकती हैं। मेला कार्यक्रम में महापौर मालती राय पहुंचीं और महिलाओं को प्रोत्साहित किया।