

इंदौर, 08 फरवरी 2026: निर्माण, खनन, सड़क, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा उपकरणों की अग्रणी निर्माता कंपनी सेनी ने M/s. अवनि ऑटोमोबाइल्स के साथ साझेदारी में इंदौर में अपनी नई 3S (सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर्स) डीलरशिप के उद्घाटन की घोषणा की। यह रणनीतिक विस्तार मध्य प्रदेश भर में ग्राहकों को विश्वस्तरीय उत्पादों के साथ बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सपोर्ट प्रदान करने की सेनी इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
नई डीलरशिप इंदौर और उसके आसपास के प्रमुख क्षेत्रों देवास, पीथमपुर, साथ ही सांवेर, हातोद और बेटमा को सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे ग्राहकों को सेनी इंडिया के विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो और कुशल सेवा सहायता तक सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित होगी। यह 3S सुविधा एक आधुनिक शोरूम, समर्पित सर्विस बे और स्पेयर पार्ट्स सेक्शन से सुसज्जित है, जिसे निर्बाध और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
इस शाखा का उद्घाटन राहुल तिवारी, रीजनल मैनेजर, सेनी इंडिया की उपस्थिति में सेनी इंडिया तथा M/s. अवनि ऑटोमोबाइल्स के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ किया गया। यह अवसर सेनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और क्षेत्र की बढ़ती अवसंरचना आवश्यकताओं के समर्थन का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर रंगासामी एस, हेड मिनी एवं स्मॉल एक्सकेवेटर, सेनी इंडिया ने कहा,
“मध्य प्रदेश लंबे समय से मध्य भारत में अवसंरचना विकास का अग्रदूत रहा है, जिसे तेज़ विकास और भारतमाला, खनन तथा शहरी विकास परियोजनाओं में बढ़ते निवेश से गति मिली है। इस 3S डीलरशिप के लिए M/s. अवनि ऑटोमोबाइल्स के साथ हमारी साझेदारी हमारे सर्विस नेटवर्क को सुदृढ़ करने और ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विस्तार के साथ, हमारा लक्ष्य क्षेत्र के ग्राहकों को श्रेष्ठ उत्पादों के साथ त्वरित सहायता और समग्र समाधान प्रदान करना है।”
वहीं अभिषेक जैन, संस्थापक, M/s. अवनि ऑटोमोबाइल्स ने कहा,
“हमें सेनी इंडिया जैसे ब्रांड के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो अपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, ग्राहक संतुष्टि और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। इस 3S डीलरशिप के माध्यम से हम बिक्री, सेवा और स्पेयर पार्ट्स सहित एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों को विश्वसनीय और समयबद्ध समर्थन देने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। सेनी इंडिया के साथ मिलकर हम क्षेत्र के अवसंरचना विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए तत्पर हैं।”
नई डीलरशिप का उद्घाटन सेनी इंडिया के उस निरंतर प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपने राष्ट्रीय नेटवर्क को सुदृढ़ कर रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट सेवा और उत्पाद उपलब्धता के माध्यम से ग्राहकों को “कस्टमर फर्स्ट” दृष्टिकोण का लाभ मिल सके।


