सर्व मांग्लयम समूह का मिशन वस्त्र दान अभियान
सर्व मांग्लयम समूह के संयोजन में भोपाल के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंदों तक कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा जा रहा

सर्व मांग्लयम समूह के संयोजन में भोपाल के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंदों तक कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा जा रहा है। सर्व मांग्लयम समूह के संस्थापक प्रमुख रमाकांत शुक्ला ने बताया कि यह अभियान नव वर्ष के शुरुवात से मकर संक्रांति पर्व तक चलेगा। इसमें व्यक्तिगत के साथ विभिन्न संगठनों और रहवासी समितियों का भी सहयोग मिल रहा है।
इसमें संपूर्ण भारतीय सनातन महासभा,ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण जागृति मंच, मीनाल सांस्कृतिक समिति, इंडस सिटी रहवासी संघ विशेष रूप से सहयोग कर रही है. वस्त्र दान अभियान में अशोक कटारे,शांता नायर, जगमोहन श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, अवधेश शर्मा लीलाधर नेमा, राकेश जैन, अमित दुबे,विकी,लता उमाशंकर टिकेरिया, मनीषा अनिल गुप्ता, अमित मालवीय, सरिता यादव,चहक नेमा, वरुण जैन सिम्पल सिंग, ममता सेंगर, मीताली ,पदमा दीक्षित सुकृति , किशोर चौधरी, विवेकानंद साहू , जितेन्द्र परमार द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है.रमाकांत शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि सर्व मांग्लयम समूह के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए भी संस्था से संपर्क किया जा सकता है.