खबरमध्य प्रदेश
वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कांग्रेस में की वापसी

भोपाल, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने फिर से कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। इससे पहले वह बसपा और भाजपा की सदस्यता लिए थे, लेकिन विचारधारा नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस में वापस लौट आए। लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे। अहिरवार छतरपुर से विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। बता दें कि लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार के पिता नाथूराम अहिरवार कांग्रेस की अर्जुन सिंह की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे।