खबरबिज़नेस

सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर पहुंचा , निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट 

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर जबकि निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। बैंकिग, फार्मा सहित NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में तेजी
एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.86% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.20% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.89% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 4 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.81% चढ़कर 42,352 पर और नैस्डैक 1.22% चढ़कर 18,137 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.90% चढ़कर 5,751 पर बंद हुआ। NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 अक्टूबर को ₹9,896.95 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹8,905.08 करोड़ के शेयर खरीदे।
शुक्रवार को बाजार में थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 808 अंक (0.98%) की गिरावट के साथ 81,688 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 200 अंक (0.93%) की गिरावट रही, ये 25,049 के स्तर पर बंद हुआ था।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी थी।निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 2.53% गिरा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button