अध्यात्ममध्य प्रदेश
वैदिक विधि विधान से होगा श्रावणी कर्म
भोपाल। श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस श्रावणी उपा कर्म का पुनीत दिवस है बहन अपने भाइयों को राखी रक्षा सूत्र बंधेंगी तथा देव वाणी, संस्कृत भाषा के विद्वान, संस्कृत दिवस महोत्सव भी मनाएंगे एवं समस्त विद्वान कर्मकांड विशेषज्ञ श्रावणी कर्म सर्वप्रथम हिमाद्री प्रायश्चित संकल्प 10 विधि स्नान श्रावणी संकल्प गोमूत्र गोबर पंचगव्य पंच पल्लव दूर्वा कुशा, आदि से स्नान मार्जन तर्पण यज्ञोपवीत धारण, एवं सप्त ऋषि पूजन वंश वर्णन हवन आदि वैदिक विधि विधान से संपादित किया जाएगा वेत्रवती के उद्गम स्थान, पावन सरिता के तट पर, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य पंडित दिलीप शास्त्री पंडित अमित भार्गव पंडित आशुतोष आदि अनेक विद्वान श्रावणी कर्म संपादित करेंगे जय श्रीमन नारायण शुभकामनाओं के सहित



