भोपाल के सर्व कायस्थ समाज के तत्वाधान में श्री चित्रगुप्त पीठ जन आशीर्वाद यात्रा 10 को
भोपाल के सर्व कायस्थ समाज के तत्वाधान में श्री चित्रगुप्त पीठ जन आशीर्वाद यात्रा का दिनांक 10 अगस्त 2024 को सुबह 9 बजे आगमन भोपाल करोंद मार्ग से हो रहा है जो भोपाल के नेवरी मंदिर,चित्रगुप्त मंदिर (जवाहर चौक),चित्रगुप्त मंदिर कोटरा, चित्रगुप्त मंदिर1100 क्वार्टर में पूजा अर्चन होगा।यात्रा में चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर श्री स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी, श्री विश्वास सारंग जी मंत्री म. प्र. शासन ,श्री आलोक संजर जी पूर्व सांसद , श्री सुनील श्रीवास्तव जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री रवि सक्सेना जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, व् अन्य वरिष्ठ कायस्थ जन अखिल भारतीय कायस्थ, महासभा के 100 से अधिक 4 पहिया वाहन के साथ सेकड़ो की संख्या कायस्थ जन उपस्थित रहेंगे lश्री चित्रगुप्त जी जन आशीर्वाद यात्रा, करोंद चौराहा,नेवरी मंदिर,चित्रगुप्त मंदिर (जवाहर चौक),चित्रगुप्त मंदिर कोटरा, चित्रगुप्त मंदिर1100 क्वार्टर से होते हुये रात्रि विश्राम करेगी।यात्रा को सफल बनाने के लिये श्री सुनील श्रीवास्तव , श्री अजय श्रीवास्तव(नीलू), श्रीमती शीला भटनागर, संजीव श्रीवास्तव (संजू ) सुशील श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अभय प्रधान, वेदाशीष श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, ओ पी श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, सौरभ कुलश्रेष्ठ, व्योम खरे, डॉ संजय श्रीवास्तव ने सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।