सौम्या अग्रवाल ने पेंटिंग्स से अपनी कल्पनाओं को किया साकार
जी.पी. बिड़ला संग्रहालय में कला और हॉबी समूह की भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन


जी.पी. बिड़ला संग्रहालय में कला और हॉबी समूह की भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शिनी की अवधि 15 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस प्रदर्शनी के मुख्य अयोजक श्री उमेश गुप्ता जी (सेवा निवृत्त न्यायधीश) द्वारा भारतीय एवं विश्व कला जगत के तीन महान कलाकार – श्री नंदलाल घोष, पाब्लो पिकासो एवं राजा रवि वर्मा की स्मृति को समर्पित है।
प्रदर्शिनी का उद्देश्य सृजनशील कलाकरो को मंच प्रदान करना तथा कला के माध्यम से सामाजिक जाग्रुक्ता को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शिनी में 16 साल से लेकर 76 साल तक के लगभग 10 कलाकार हैं। जिसमे सबसे कम उम्र की कलाकार सौम्या अग्रवाल है। जो 11वीं की छात्रा है। जिसने तंजोर, पिछवाई, वार्ली एवं पॉप आर्ट की अपनी कुल 8 पेंटिंग प्रदर्शनी हेतु रखी है।
सौम्या अग्रवाल जो होशंगाबाद रोड स्थित सागर रॉयल होम्स में रहती हैं। और जाने माने प्रसिद्ध ज्योतिषी, हस्तरेखा विशेषज्ञ और अंक शास्त्री श्री नीलेश अग्रवाल जी की बेटी है। जो हमेशा सकारात्मक सोच, रचनात्मक चीजें सिखना और अपने विचारों को कला के माध्यम से व्यक्त करना पसंद करती है। एवं सबसे आयु में बड़े कलाकार बलिराज चौधरी जी हैं जो सेना से रिटायर हो गए हैं। वह कवि, हस्तरेखा विशेषज्ञ और कलाकार हैं। इसके अतिरिकत अन्य कलाकारो में अनिता सिंह, जया गुप्ता, आशीष जी, अरुणा, ऋचा सिंह आदि हैं।



