Spokesperson: Mr. Ondrej Kubik, CEO, Home Credit India
बजट 2025 से उम्मीदें
केंद्रीय बजट 2025 पेश करने का समय नजदीक आने के साथ, डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को प्राथमिकता देना क्रेडिट पहुंच को सरल बनाने और वित्तीय समावेशन के व्यापक लक्ष्यों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
हम उम्मीद करते हैं कि बजट क्रेडिट को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के लिए पहल शुरू करेगा, खासकर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के क्षेत्र में निम्न-मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए – जो भारत की खपत आधारित अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। डिजिटल ऋण को प्रोत्साहित करने, ऋण लेने की लागत को कम करने और कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स की फाइनैंसिंग के लिए टार्गेटेड सब्सिडी, तरलता सहायता या कर लाभ जैसे उपाय इस जनसांख्या को सशक्त बना सकते हैं। ये कदम न केवल क्रेडिट अंतर को पाटेंगे, बल्कि क्रय शक्ति को बढ़ाएंगे और जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे, जिससे समग्र आर्थिक विकास होगा।इस प्रगति को बनाए रखने के लिए, एनबीएफसी, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो अल्पसेवित वाले और कम बैंकिंग वाले बाजार क्षेत्र में काम कर रही हैं, के लिए निर्बाध क्रेडिट वितरण के लिए तरलता प्रावधानों में सुधार करना आवश्यक है। एनबीएफसी क्षेत्र को अधिक प्रभावी ऋण वसूली तंत्र, मल्टी सोर्स केवाईसी तक विस्तारित पहुंच, और बैंकों और एबीएफसी के बीच टीडीएस प्रावधानों को सुसंगत बनाने और कम बैंकिंग और गैर-बैंकिंग क्षेत्रों को ऋण देने के लिए प्रोत्साहन की पेशकश सहित कराधान में सुधारों से काफी लाभ होगा। इसके अलावा, तरलता में सुधार व एबीएफसी और बैंकों के बीच को-लेंडिंग व्यवस्था को प्रोत्साहित करना, करार की अस्पष्टताओं को दूर करना अत्यधिक फायदेमंद होगा।जोखिम को खम करने वाले मजबूत तंत्र – जैसे क्रेडिट गारंटी योजनाएं और अनुरूप नियामक ढांचे – की सुविधा भी एनबीएफसी को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने और उनकी पहुंच का विस्तार करने में सक्षम बनाएगी। इसके अतिरिक्त, लक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना उपभोक्ताओं को जानकारी के साथ क्रेडिट संबंधी फैसले लेने में मदद करेगा, जिससे जिम्मेदार उधार लेने की आदतों को बढ़ावा मिलेगा। ये उपाय वित्तीय समावेशन और आर्थिक लचीलापन के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नवाचार को प्रोत्साहित करेंगे और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ाएंगे।उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे कि एआई और मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और उन्नत साइबर सुरक्षा समाधानों को अपनाना उद्यमिता और नवाचार को गति देने की अपार क्षमता रखता है। डिजिटल ऋण के ईकोसिस्टम को मजबूत करके, ये प्रौद्योगिकियां परिचालन दक्षता बढ़ा सकती हैं, जोखिमों को कम कर सकती हैं और निरंतर आर्थिक विकास के लिए एक ठोस आधार स्थापित कर सकती हैं


