विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024 -25 का स्टेट कैम्प का SGSU भोपाल में आयोजन
विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एनसीएसएम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024 -25 प्रतियोगिता कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों हेतु सम्पूर्ण भारत में 11 वर्षों से आयोजित कि जा रही है, जिसमे विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किये गए उत्कृष्ट शोध कार्यों से अवगत कराया जाता है |
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) का उद्देश्य भारतीय छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और उनमें अनुसंधान एवं नवाचार की भावना विकसित करना है। इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास: छात्रों को वैज्ञानिक पद्धतियों, तर्कसंगत सोच और साक्ष्य-आधारित समझ का महत्व सिखाना।
2. वैज्ञानिक कौशल और प्रतिभा की पहचान: विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना।
3. राष्ट्रीय और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देना: भारतीय वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना।
4. शिक्षा में नवीनता लाना: वैज्ञानिक शिक्षा को रोचक, संवादात्मक और रचनात्मक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करना।
5. राष्ट्रीय निर्माण में योगदान: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जगाकर, भविष्य के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक तैयार करना।
यह कार्यक्रम छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में काम करता है।
इस प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम में 40% भारतीय ज्ञान विज्ञान एवं शांति स्वरुप भटनागर जी कि जीवनी पर आधारित होगा एवं 60% विद्यार्थी के पाठ्यक्रम एवं सामान्यज्ञान पर आधारित रहा प्रतियोगिता 3 चरणों में आयोजित होती है
1.विद्यालय स्तर 2- राज्य स्तर 3 राष्ट्रीय स्तर
विद्यालय स्टार पर आयोजित इस प्रतियोगित सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से कुल 13179 विद्यार्थी ( 6572 बालक एवं 6607 बालिकाओ) ने भगा लिया में मध्य भारत प्रान्त भोपाल, (नर्मदापुरम, ग्वालियर और चम्बल संभाग) मिलकर 16 जिलो के 80 विद्यालयों से 3370 विद्यार्थी शामिल हुए |
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 जनवरी 2025 को प्रात : 9.30 बजे स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी नर्मदापुरम रोड भोपाल में आयोजित की गयी जिसमे श्री संजय श्री संजय पटवा, संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन किया |
इस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मध्य भारत प्रान्त के 16 जिलो से चयनित 127 विद्यार्थी भाग लेगे | प्रतियोगता में लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, रीजनिंग एवं विडिओ पर आधारित प्रश्न विध्यार्थ्यो को हल करने के लिए दिए गये | इस प्रतियोगिता से प्रति कक्षा से 2 विद्यार्थी (प्रथम और द्वतीय )चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु iit कानपूर जाने वाले है | उदघाटन कार्यक्रम में श्री संजय पटवा जी संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, ने विद्यार्थीयो को शिक्षा विभाग की गतिविधि एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया
वैज्ञानिक संवाद में डॉ आशुतोष सिंह, संचालक IIIT Bhopal जी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासा का सामधान किया साथ ही भविष्य की तकनीकी हेतु स्वयं को कैसे तैयार करना इस विषय पर प्रकाश डाला .समापन सत्र में ..डॉ अनिल कोठारी जी, महानिदेशक म प्र. विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल ने विद्यार्थियों को भारत में विज्ञानं की उज्जवल परम्परा विषय से अवगत कराया एवं विजाताओ को पुरस्कार प्रदान किये, डॉ राकेश पांडेय जी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, साथ ही डॉ वी के गुप्ता डीन SGSU ने विद्यार्थियों को संबोधित किया |इसके साथ मंच पर डॉ वंदना मेहता, डॉ सत्येंद्र खरे, डीन,हिमांशु शुक्ला प्रांत समन्वयक विद्यार्थी विज्ञान मंथन, श्री रत्नेश सिंह कोषाध्यक्ष विज्ञान भारती की प्रमुख उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन के ग्रुप डायरेक्टर VNS डॉ डी स्वामी जी द्वारा किया गया ।पुरस्कार में प्रथम स्थान वाले को रु 5000 , द्वतीय को रु 3000 एवं तृतीय स्थान वाले को रु 2000 नगद पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो एवं भारत में विज्ञान की उज्ज्वल परंपरा पुस्तक प्रदान की गई |
साथ ही यह पुस्तक एवं सहभागिता प्रमाण पत्र सभी प्रतिभागियों को प्रदान किए गए