सूरजकुंड मेले के हादसे का वीडियो: झूला टूटने से 13 लोग घायल, एक इंस्पेक्टर की मौत; सीएम सैनी ने दिए निर्देश
39वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा झूला गिर गया। जिससे एक की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक झूला गिर गया। इस घटना में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया है। घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई।इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई। जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं। राघव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने घायलों की मदद करने का प्रयास किया।इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचने के बाद, घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की गई। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिले। घटना के बाद, पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया ताकि बचाव और राहत कार्यों में कोई बाधा न आए। इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।सीएम सैनी ने दिए निर्देश


