खेल
वानखेड़े पर आया सूर्यकुमार का तूफान, इस मामले में बाबर को पछाड़ा; नेत्रवल्कर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी से एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। सूर्यकुमार के दम पर ही भारत अमेरिका के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सका।


भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार की दमदार पारी की मदद से ही भारत अमेरिका के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए जिससे भारत ने अमेरिका को 162 रनों का लक्ष्य दिया।



