मनोरंजन
Thandel: ‘फिल्म हिट करा देना वरना घर पर सम्मान चला जाएगा’, पत्नी के होम टाउन में नागा चैतन्य ने की अनोखी मांग

नागा चैतन्य की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थंडेल’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वाइजैग में अपने फैंस से अजीब सी मांग की।नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म ‘थंडेल’ का ट्रेलर वाइजैग में रिलीज हुआ। यहां उन्होंने अपने फैंस से एक अनोखी मांग की। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नागा ने फैंस से मजाकिया तौर पर अपील की है कि वो इस फिल्म को वाइजैग में हिट करवा दें, वरना एक्टर घर पर अपना सम्मान खो देंगे। गौरतलब है कि नागा की पत्नी शोभिता घुलिपाला वाइजैग की ही रहने वाली हैं।
वाइजैग से है नागा की अनोखी मांग
नागा चैतन्य ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, वाइजैग मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे इस शहर से प्यार हो गया। मैंने यहां की लड़की से ही शादी भी कर ली। मेरे दिल में भी यहां का कुछ हिस्सा बसता है। मेरे घर पर भी वाइजैग का ही राज चलता है। तो भाई मेरे एक छोटी सी गुजारिश है, थंडेल वाइजैग के बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जानी चाहिए, नहीं तो घर में मेरी इज्जत चली जाएगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नागा चैतन्य की फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया। नागा के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। इससे पहले नागा चैतन्य को अपनी फिल्म ‘लव स्टोरी’ के लिए काफी सराहनाएं मिली थीं। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।ऐसी है फिल्म की कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘थंडेल’ श्रीकाकुलम के एक मछुआरे के जीवन पर आधारित है, जो गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चला गया था और उसे हिरासत में ले लिया गया था। कराची जेल में लगभग डेढ़ साल बिताने के बाद, मछुआरे को उसकी पत्नी की संघर्ष के बाद भारत वापस लाया गया। थंडेल को अल्लू अरविंद की गीता आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और बनी वासु द्वारा निर्मित किया गया है